Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रभास की 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

प्रभास ने फिल्म 'सालार' से दमदार वापसी की

23 Dec 2023

प्रभास की 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

काफी समय से चर्चा में चल रही साउथ की फिल्म 'सालार' दर्शकों के सामने आ चुकी है। फिल्म में सुपरस्टार प्रभास अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई यह फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है, ये सवाल सबके मन में था। अब यह बात सामने आई है कि इस फिल्म ने 'जवान', 'पठान' को भी पीछे छोड़ धमाल मचा दिया है।

प्रभास ने फिल्म 'सालार' से दमदार वापसी की है। फिल्म के जरिए फैंस के बीच प्रभास का अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में प्रभास ने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म का एक अलग ही क्रेज इस समय हर जगह देखने को मिल रहा है। प्रभास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'सालार' ने अपने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ की कमाई की है। ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म 'सालार' साल की बड़ी ओपनर बन गई है।

फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 175 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म के आगे 'डंकी' फीकी साबित हुई है। केजीएफ और केजीएफ 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के बाद निर्देशक प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' दर्शकों के सामने आ गई है। फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद और रामचंद्र राजू महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News